फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home Guard exam from today, traffic system changed in the city

Lakhimpur Kheri News: आज से होमगार्ड परीक्षा, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Sat, 25 Apr 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Home Guard exam from today, traffic system changed in the city
लखीमपुर खीरी। शनिवार से शुरू हो रही होमगार्ड परीक्षा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 16 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी और सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रति पाली 6528 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि तीन दिनों में छह पालियों में कुल 39168 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज लखीमपुर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, कृषक समाज इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और युवराज दत्त महाविद्यालय में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि 25 अप्रैल सुबह 8 बजे से 27 अप्रैल शाम 7 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। महेवागंज की ओर से आने वाले वाहन सैधरी तिराहा से बाइपास होकर जाएंगे। एलआरपी चौराहा से खखरा चौराहा, पं. दीनदयाल चौराहा, भंसड़िया चौराहा होते हुए सैधरी बाइपास से आवागमन होगा।

इसके अलावा राजापुर, सौजन्या और डीसी रोड से कचहरी तिराहा होते हुए परशुराम चौक और पुलिस लाइन की ओर मार्ग निर्धारित किया गया है। पुलिस लाइन से गुरुगोविंद सिंह चौक, सौजन्या चौक और राजापुर होते हुए आवागमन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed