फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Holi celebrated with color and splendor, colorful to the streets

रंग और उमंग के साथ मनाई होली, सड़कें  तक हुई रंगीन

Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with color and splendor, colorful to the streets
holi - फोटो : amar ujala
गुलाबी ठंड के बावजूद उत्साह का रंग रहा बरकरार, मस्ती में डूबे लोगों ने नाचते-गाते सड़कों पर खेला रंग
विज्ञापन

रंग और उमंग का त्योहार होली पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के बाद लोगों ने होलिका स्थल पर एकत्र होकर श्रद्धा के साथ होलिका पूजन अर्चन किया और परिक्रमा की। सुबह होते ही लोग घरों से लेकर सड़कों तक मस्ती में डूबे और रंग गुलाल से सराबोर नजर आए। इस बार होली में चुनावी रंग भी घुला नजर आया। भाजपा कार्यालय से लेकर मंदिरों और नेताओं के घरों पर होली के रंग और होली मिलन की खूब धूम रही। 
इस बार होली में गुलाबी ठंड के बावजूद लोग सुबह से ही रंग खेलने निकल पड़े। ठंड के कारण इस बार पानी वाले रंगों की अपेक्षा गुलाल का ज्यादा प्रयोग हुआ। बच्चों और युवाओं में होली को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। बच्चे सुबह से पिचकारियां लेकर हर राह चलते व्यक्ति को रंगों से सराबोर कर रहे थे। होरियारे होली गीत गाते हुए मस्ती में नाच रहे थे।  
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर इस बार विजय होली मनाई गई। कार्यकर्ता सुबह भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली के साथ चुनाव में शानदार जीत की बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए धमाल निकाली। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद होली मिलन के लिए नए कपड़ों में सज-धज कर निकले लोगों ने एक दूसरे को गुझिया आदि पकवान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन देर रात तक चलता रहा। यह सिलसिला मंगलवार को भी दिन भर जारी रहा। 
उचौलिया। होली पर लोगों में खासा उत्साह दिखा। सुबह होते ही ग्रामीण रंगों की मस्ती में डूब गए। लोगों ने एक दूसरे को खूब रंग लगाया। बच्चों ने होली पर जमकर धमाल किया। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया।  
मैलानी। होली उत्साहपूर्वक मनाई गई। सुबह से ही युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाती हुई गलियों, मुहल्लों में घूमने लगीं और दोपहर तक सबने जमकर रंग खेला। शाम को एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की मुबारकबाद दी तथा पकवानों का मजा लिया।
पलियाकलां। होली, हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। युवाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ धमाल निकाली। महिलाओं और बुजुर्ग भी रंग के उल्लास में पीछे नहीं रहे। रविवार की शाम को होलिका दहन हुआ। घरों में गुझिया आदि पकवान बने।
मझगईं। लोगों ने आपसी भेदभाव भुलाकर खूब रंग गुलाल खेला और गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। चंदनचौकी और गौरीफंटा में होली परंपरागत ढंग से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संपूर्णानगर में होली धूमधाम से मनाई गई।  
बांकेगंज। होली के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। होली को लेकर युवाओं और बच्चों में उत्साह ज्यादा दिखा। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 
निघासन। क्षेत्र में होली शांतिपूर्वक और बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। लोग एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले। इस दौरान भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाते हुए जमकर होली खेली। गांवों में होली गीत पर लोग खूब थिरके। 
खीरी टाउन। कस्बे व आसपास के गांव में धूमधाम से होली मनाई गई। होली जलने के बाद सोमवार को मोहल्लों में युवाओं ने खूब होली की धमाल मचाया। शाम को होली मिलन हुआ। 
गुलरिया। गुलरिया इलाके में होली पर जमकर हुड़दंग हुआ। होरियारे सड़कों पर होली गीत गाते और एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते चल रहे थे। दोपहर बाद होली मिलन शुरू हुआ। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर पकवान खाए और होली की बधाई दी। 
तिकुनियां। होली पर खूब रंग खेला गया। इस बार गौरीफंटा बार्डर पर हुए बवाल के चलते नेपालियों की मंडी में आवक बहुत कम रही। इससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई है। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन पर स्थापित होलिका की परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा अर्चना की। 
धौरहरा। क्षेत्र में धूमधाम से होली मनाई गई। कस्बा सहित क्षेत्र में होरियारों की टोली रंग गुलाल उड़ाती दिखी। लोगों ने एक दूसरे के गले मिल बधाई दी और गुझिया खिला कर मुंह मीठा कराया। कस्बे के रामवाटिका में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम हुआ। नवनिर्वाचित विधायक बालाप्रसाद अवस्थी ने लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी। इसके अलावा कफारा के श्री लीलानाथ मंदिर में भी होली मिलन कार्यक्रम हुआ ।

होली के मौके पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
मोहम्मदी। कस्बे में होली की परंपरा के अनुसार पहले दिन भीतर मोहम्मदी के शिवमंदिर से तथा दूसरे दिन बाजारगंज से होली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा गणेश पूजन के साथ शुरू हुई। गणेश पूजा नवनिर्वाचित विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने की।
शोभायात्रा का स्वागत मोहल्ला भीतर मोहम्मदी, शुक्लापुर, बाजार खुर्द, पुत्तनी चौराहा तथा रामलीला मैदान पर किया गया। शोभायात्रा में गणेश जी, राधाकृष्ण, इसरो द्वारा उपग्रह का प्रेक्षण, हनुमान, काली मां, दुर्गा आदि की आकर्षक झांकियां लोगों को खूब लुभा रहीं थी। झांकियों में पंकज, अतुल, मनोज, ठाकुर, अमित, विजय भारत, तुषार, दिलीप, अमर सिंह, ओमराम आदि का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी, ब्रास बैंड, प्रेशर मशीन, टैंकर, गोला बारूद, प्रचार वाहन, जलपान, फोटोग्राफी माइक आदि की विशेष व्यवस्था रही।
इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के अलावा, एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, व्यवस्था संयोजक अतुल रस्तोगी, राजेंद्र मिश्रा, सुशील वर्मा, रामसरन, अमित मिश्रा, विनोद श्रीवास्तव, सूरजबख्श सिंह, राजपाल सिंह, ऋषिकांत त्रिवेदी, धर्मेंद्र सक्सेना, अशोक, जुगनू, हिमांशु, अमित, अनुराग, आनंद, निकुंज, सिद्धार्थ समेत आदि का सहयोग रहा। दूसरे दिन बाजार गंज से शोभायात्रा निकली। इसमें गोविंद गुप्ता, अर्जुन राठौर आदि का सहयोग रहा।

पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को खेली होली
जिला मुख्यालय और थानों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को होली खेली। पुलिस लाइंस और कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और एक दूसरे को होली की बधाई दी। होली के दिन पुलिस कर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी करते हैं और अगले दिन जमकर रंग खेलते हैं। जिले के विभिन्न थानों में भी मंगलवार को होली हुई।  
गोला  गोकर्णनाथ। होली नगर और क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। नगर में युवा टोलियां जय श्रीराम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए  निकलते रहीं ।सदर चौराहे पर पुलिस, पीएसी बल तैनात रहा। 
लोगों ने होलिका स्थल पर जाकर जौ की बालियों से आखत  डाले, घर के बड़ों ने छोटों के मस्तक पर तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य की  कामना की, वहीं छोटों ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद घरों से,  बच्चे, युवा, महिलाएं और वयस्क टोलीबद्ध होकर रंग गुलाल लेकर एक दूसरे को रंगने निकल पड़े। दोपहर बाद नए कपड़ों में सज धजकर घर से निकले और एक दूसरे के गले लगकर गिले शिकवे भुलाकर उज्जल भविष्य की कामना की।

ममरी और संसारपुर में भी होली शांति से मनाई गई। 
बिजुआ।  विधानसभा चुनाव का असर होली पर देखने को मिला। रंग-गुलाल के बीच जय  श्रीराम के जयकारों से होली के साथ जीत की खुशी साझा करते होरियारों की टीम  ने खूब मस्ती की। शाम को लोग एक दूसरे का बधाई देने निकले। विधायक अरविंद गिरि ने बिजुआ इलाके में लोगों से मुलाकात कर होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed