{"_id":"d48fa55e0eb27be09a030b947445711c","slug":"hockey-in-gola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में कृषक समाज और लखनऊ भिडे़ंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में कृषक समाज और लखनऊ भिडे़ंगी
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 23 Dec 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कृषक समाज और रेलवे लखनऊ की टीम विजयी रहीं। इस तरह दोनों टीमें फाइनल में बुधवार को भिड़ेंगी।
विद्यालय के खेल मैदान पर कराए जा रहे टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में कृषक समाज और आरकेवाई एकेडमी आजमगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें 13वें मिनट में आजमगढ़ के खिलाड़ी नीरज यादव, 24वें मिनट में कृषक समाज के शिवम भारद्वाज, 42वें मिनट में विकास पंत, 59वें मिनट में प्रभाकर गोल किया। इस प्रकार कृषक समाज की टीम 3-1 से विजयी रही। निर्णायक एम रहमान और एम कुरिया रहे।
दुसरा मुकाबला विवेक हॉकी एकेडमी शिवपुर बनारस और नार्थ ईस्टर्न रेलवे लखनऊ के बीच हुआ। 35वें मिनट में बनारस के राहुल, 48वें मिनट में लखनऊ के मोहम्मद हनीफ और 52वें मिनट में मोहम्मद कलीम ने गोल किया। इस प्रकार लखनऊ की टीम 2-1 से विजयी रही। निर्णायक सुनील चौधरी और एम रहमान रहे। टेक्निकल टेबिल पर राजेंद्र कुमार, शिवराज पटेल, राजर्षि शुक्ल और कुमार भरत रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमतिनारायण दीक्षित, शिवसागर लाल वर्मा, चंद्रशेखर त्रिपाठी, सुरेश वर्मा, रामबहादुर वर्मा, सुशील मिश्र, रामनरेश वर्मा, लखपतिराम वर्मा, श्याममूर्ति शुक्ल, आशीष पांडे, डॉ. डेविड, कौशल किशोर, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।