{"_id":"696925b53125eaa18f030083","slug":"hinduism-is-the-holistic-art-of-living-life-ramnaresh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-165969-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन जीने की समग्र कला है हिंदू धर्म : रामनरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन जीने की समग्र कला है हिंदू धर्म : रामनरेश
Thu, 15 Jan 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। फूल बाबा आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से बृहस्पतिवार को हुए हिंदू सम्मेलन में समाज, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख राम नरेश ने कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र कला है। विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए हिंदू समाज की एकजुटता आवश्यक है। कुटुंब प्रबोधन, मातृशक्ति की भूमिका, स्वदेशी, मातृभाषा, पारिवारिक संवाद और धार्मिक-सांस्कृतिक संस्कारों पर विशेष बल दिया।
डॉ. हेडगेवार के विचार संगठन, अनुशासन और स्वाभिमान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। अध्यक्षता कर रहे कथा वाचक पूज्य अंजनी शरण ने कहा कि संघ ने अनेक संघर्षों के बावजूद निरंतर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है।
विज्ञापन
उन्होंने भविष्य के भारत के निर्माण हेतु पंच परिवर्तन को आधार बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज कराया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक आनंद त्रिवेदी, सह संयोजक राम सागर वर्मा, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, पंकज गुप्ता, महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
--
17 को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में समरसता कार्यक्रम एवं हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सामाजिकता का प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन 17 जनवरी को मितौली मंडल के कैमहरा बातिल में आयोजित होगा। उक्त जानकारी मंडल कार्यवाहक योगेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता मनीष कुमार जिला शारीरिक प्रमुख होंगे। खंड कार्यवाहक विपिन कुमार, सुधाकर मिश्रा सामाजिक समरसता प्रमुख होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रधान प्रतिनिधि आशिकनगर, कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार शुक्ल प्रधान प्रतिनिधि कैमहरा बाछिल की उपस्थित में यह कार्यक्रम होगा। संवाद