{"_id":"571390ea4f1c1b252410fbd4","slug":"hindu-organizations-took-out-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हनुमान जयंती पर निकाली जाएगी विराट कीर्तनमयी पदयात्रा
हनुमान जयंती के मौके पर 22 अप्रैल को निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पद यात्रा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हिंदू संगठनों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए लोगों को हनुमान जयंती पर विराट कीर्तनमयी पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। जागरूकता रैली में देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां भी शामिल थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। रैली में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई चल रही थीं। जागरूकता रैली में शामिल लोग हाथों में बड़े-बड़े केसरिया ध्वज लहरा रहे थे। जागरूकता रैली के दौरान जयघोष, शंख ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
पदयात्रा के दौरान वाहनों का संचालन रहेगा बंद
हनुमान जयंती पर निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा के दौरान यात्रा के रास्ते में दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। केवल यात्रा की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को ही बाइक से व्यवस्था स्थल तक पहुंचने की अनुमति दी गई है। इनके लिए भी प्रशासन से वाहन पास जारी किए जा रहे हैं। अन्य लोगों को यात्रा के दौरान यात्रा पथ पर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी आयोजक मंडल के सुधीर अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन