{"_id":"64a079634ed1266929003165","slug":"hindu-organizations-accused-lekhpal-of-giving-wrong-investigation-report-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-283-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हिंदू संगठनों ने लेखपाल पर गलत जांच आख्या देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हिंदू संगठनों ने लेखपाल पर गलत जांच आख्या देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता।
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित प्राचीन कुएं को पाटकर शिव मंदिर पर कब्जे का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है।
बजरंग दल के संयोजक डॉ पीयूष शुक्ला के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा को दिए ज्ञापन में कहा है कि लखीमपुर रोड स्थित प्राचीन कुएं को पाट दिया गया है। शिव मंदिर पर कब्जा कर परिसर में लगे सागौन के पेड़ों को भी अवैध रूप से काटा गया है।
गाटा संख्या 2311 जो कि गोला जेड ए अंदर नगर पालिका परिषद की भूमि है उस पर भी अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि संगठन के द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने सांठगांठ कर निराधार भ्रामक गलत आख्या रिपोर्ट दी है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शिव मंदिर प्राचीन कुआं और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए अन्यथा संगठन आंदोलन करने को विवश होगा। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्रा को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।