फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hindu Muslims together celebrate the Holi in Mohammadi

Holi 2023: सौहार्द की मिसाल है मोहम्मदी की होली, यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर बिखेरते हैं भाईचारे के रंग

Tue, 07 Mar 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Mar 2023 02:56 PM IST
सार

होली के पर्व पर मोहम्मदी में भाईचारे और सौहार्द के रंग बिखरते हैं। यहां हिंदू मुस्लिम मिलकर होली मनाते हैं। एक-दूसरे के गले मिलकर सद्भावना का संदेश देते हैं। 

विज्ञापन
Hindu Muslims together celebrate the Holi in Mohammadi
Holi 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में होली के मौके पर आपसी सौहार्द और गंगा जमुनी संस्कृति के दर्शन होते हैं। यहां मुस्लिम बहुल मोहल्ले में होली जलाई जाती है। यह होली हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। पूर्वी लखपेड़ा में आपसी सहयोग से होली मनाने की यह परंपरा दशकों से चली आ रही है।

विज्ञापन


मोहल्ले में सिर्फ पांच छह घर हिंदुओं के हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग होलिका दहन में पूरा सहयोग करते हैं। इसे कस्बे की बड़ी होली कहा जाता है। पहले तो यहां हिंदू मुसलमान जलती होली में आलू भून कर खाने की परंपरा निभाते थे। मोहम्मदी के अच्छन मियां के घर के पास होली जलती है। इसमें पूरा मोहल्ला सहयोग करता है और लकड़ी जमा करता है। अब नगरपालिका की ओर से लकड़ी का इंतजाम होता है।

विज्ञापन

होलिका दहन स्थल पर जुटते हैं दोनों धर्मों के लोग 

मोहल्ले के पूर्व सभासद मोहम्मद हनीफ कहते हैं कि इस त्योहार में सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं पहले लकड़ी इकट्ठा करने में सहयोग भी करते हैं। सुबह दोनों धर्मों के लोग होलिका दहन स्थल पर एकत्र होते हैं और एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। लोग घरों को आग बचाने के लिए अपनी छतों पर पानी स्टोर कर लेते हैं।
यहां होली को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। 

पहले दोनों धर्मों के बच्चे और बुजुर्ग होली में आग लगने के बाद होली की आग में आलू भूनकर खाते थे लेकिन अब यह परंपरा खत्म हो गई है। मोहल्ले के शहवाज सिद्दीकी कहते हैं कि यहां पर सभी एक दूसरे का सहयोग करते हैं। पहले बालिकाएं फूल डालने होली पर आती थीं तो सभी आसपास के लोग जिम्मेदारी से उनका ध्यान रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed