फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hindi hain hum

प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी को और महत्व दिया जाए

Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hindi hain hum
लखीमपुर खीरी। संघ और राज्य की लोक सेवा परीक्षाओं में हिंदी माध्यम में परीक्षा देने और विषय के रूप में हिंदी भाषा के चयन का विकल्प है। फिर भी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हिंदी को और महत्व दिया जाना चाहिए। ऐसा अधिकारियों का भी मानना है।
विज्ञापन

-
हिंदी भाषा ही नहीं संस्कार है, जो मुझे बचपन से ही अपनी मां से मिला है। वैज्ञानिक भाषा होने के नाते सूचना प्रौद्योगिकी के युग में भी यह विस्तार पा रही है। हिंदी का एक एक शब्द वैज्ञानिक तरीके से ईजाद होता है। हिंदी समृद्ध होगी तो संस्कृति समृद्ध होगी। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अनिवार्य प्रश्न पत्र अच्छी बात है।
विज्ञापन

-डॉ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
-
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत संघ की राजभाषा हिंदी है। मुख्य रूप से हिंदी भाषी राष्ट्र होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। बात करें उत्तर प्रदेश लोक सेवा की तो यह प्रांत मुख्य रूप से हिंदी भाषी है तो आमजन की भाषा हिंदी है और शासकीय भाषा भी हिंदी है। अत: हिंदी इस प्रांत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए संघ व राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी अत्यंत महत्वपूर्ण है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूजा यादव, एसडीएम
-
हिंदी हमारी श्वांस है। मगर इस पर थोड़ी सी दृष्टि भी आवश्यक है। हमारी उत्तर पुस्तिका जांचने वाले परीक्षक अगर हिन्दी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के अलग अलग हों तो हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वालों के प्रति भेदभाव नहीं हो पाएगा और भाषा का अपना संस्कार बरकरार रहेगा।

-राजेश गुप्ता, अभ्यर्थी
-
राज्य लोक सेवा में प्रदेश में जहां हिंदी का अनिवार्य प्रश्न पत्र है। वहीं संघीय स्तर पर इसका लोप है। लोकतांत्रिक देश में हिंदी प्रमुख भाषा है और हिंदी छात्रों का बड़ा वर्ग है। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अंग्रेजी का प्रभाव ज्यादा है। इसमें सुधार की आवश्यकता है।
-सुयश मिश्र, अभ्यर्थी शोध छात्र, इलाहाबाद विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed