फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hindi Divas celebrated in schools and colleges, competitions held

स्कूल और कॉलेजों में मना हिंदी दिवस, हुईं प्रतियोगिताएं

Thu, 15 Sep 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:21 AM IST
सार

14 एलकेएच 8, 10, 18स्कूल और कॉलेजों में मनाहिंदी दिवस, हुईं प्रतियोगिताएं- वाईडी कॉलेज में प्रतिभा और दुर्गेश ने गीत के माध्यम से बताया हिंदी भाषा का महत्व संवाद न्यूज एजेंसीलखीमपुर खीरी। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशिप्रभा बाजपेई ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले पूरे देश में प्राणशक्ति फूंककर देशवासियों की आवाज बुलंद करने वाली हिंदी आजादी के 75 वर्ष बाद भी राष्ट्रभाषा की स्वीकृति की मोहताज है, यह निश्चय ही स्वस्थ राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव को दर्शाता है। विद्यालय में प्रमोद गुप्ता भोले की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की आत्मा और भारतीय संस्कृति की पहचान है।

विज्ञापन
Hindi Divas celebrated in schools and colleges, competitions held
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम।

विस्तार

वाईडी कॉलेज में प्रतिभा और दुर्गेश ने गीत के माध्यम से बताया हिंदी भाषा का महत्व
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। स्कूल और कॉलेजों में बुधवार को हिंदी दिवस मनाया गया।
वाईडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रतिभा एवं छात्र दुर्गेश ने हिंदी भाषा का महत्व बताते हुए गीत सुनाया। हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर धर्म नारायण ने हिंदी दिवस के उद्देश्य व आवश्यकता बताई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति पंत ने अर्थशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में हिंदी का महत्व बताया। प्रोफेसर रचित कुमार ने राष्ट्रीय आंदोलन में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका एवं राष्ट्रीय एकीकरण की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने कहा कि कुछ वर्षों में हिंदी जिस तरह बाजार एवं तकनीकी से जुड़ी है, यदि इसी तरह बढ़ती रही तो नि:संदेह यह विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा होगी। संचालन हिंदी विभाग मानवेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्र ने कहा कि हिंदी देश की एकता व अखंडता को आंखों में रखने वाली एकमात्र ऐसी भाषा है, जो राष्ट्रभाषा की गरिमा से युक्त है। खेद है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाया जाना अभी बाकी है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशिप्रभा बाजपेई ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले पूरे देश में प्राणशक्ति फूंककर देशवासियों की आवाज बुलंद करने वाली हिंदी आजादी के 75 वर्ष बाद भी राष्ट्रभाषा की स्वीकृति की मोहताज है, यह निश्चय ही स्वस्थ राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव को दर्शाता है। डॉ. सुशीला सिंह ने वैश्विक स्तर पर हिंदी की लोकप्रियता एवं हिंदी शिक्षण का उल्लेख किया। डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. रेखा पांडे, अर्चना सिंह, बीना चौरसिया सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि माया इंटरनेशनल स्कूल में ऑनलाइन शिक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। विजेता लाज कौर एवं गौरव को प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर भक्ति सुधा, काव्य मंजरी, वेशानुभूति तथा दोहा-गायन हुआ। इनके प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आरएमज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके विजेताओं को राकेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को हिंदी दिवस पर इंडियन हेरिटेज एकेडमी में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय में प्रमोद गुप्ता भोले की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की आत्मा और भारतीय संस्कृति की पहचान है। वहीं शिक्षकों ने देश की जनता संग्राम से लेकर वर्तमान स्थितियों तक हिंदी के संवर्धन में किए गए कार्यों का बखान किया।

मुख्य अतिथि ने सुधा तिवारी, सुधा शुक्ला, राम सिंह वर्मा, परमेश्वर दीन वर्मा, लालाराम वर्मा, श्री कृष्ण वर्मा, रविंद्र वर्मा, ओम प्रकाश भार्गव, राम मनोहर अवस्थी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, शिव प्रसाद अवस्थी, राम अवतार गुप्ता, राम लखन मिश्रा, शिव प्रसाद शर्मा, हीरा लाल वर्मा, अयोध्या प्रसाद, सुरेश चंद बाजपेई, मेवा लाल वर्मा आदि शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद पांडे, मनोज वर्मा, संजीव दीक्षित, आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा, मोहित कनौजिया, प्रधानाचार्या शबाना परवीन आदि मौजूद रहीं। वहीं नगर के केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस पर हुई गोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने हिंदी भाषा को लेकर अपना व्याख्यान दिया। संवाद

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed