{"_id":"6221016d091c9b7f3c2fb3b6","slug":"highest-89-18-percent-voting-in-kasta-assembly-constituency-ghurkheda-lakhimpur-news-bly477043013","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्ता विधानसभा क्षेत्र घुरखेड़ा में सर्वाधिक 89.18 फीसद वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्ता विधानसभा क्षेत्र घुरखेड़ा में सर्वाधिक 89.18 फीसद वोटिंग
विज्ञापन
भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच मानी जा रही है इस सीट पर टक्कर
लखीमपुर खीरी। कस्ता विधानसभा में स्थित बूथों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर 89.18 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। इस सीट पर प्रमुख रूप से भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। कस्बाई क्षेत्रों में मतदान 44.94 प्रतिशत तक रहने से चुनाव परिणामों में उलटफेर की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है, जिसको लेकर प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच 10 मार्च यानी मतगणना का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
कस्ता विधानसभा (अनुसूचित जाति) में कुल 69.32 प्रतिशत मतदान हुुआ है, जबकि 2017 में 70.03 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस हिसाब से मतदान प्रतिशत में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे प्रत्याशियों के भाग्य पर कितना असर पड़ेगा, इसका खुलासा 10 मार्च को मतगणना के बाद हो सकेगा। सबसे अधिक 89.18 प्रतिशत मतदान प्राथमिक विद्यालय घुरखेड़ा में हुआ है।
प्राथमिक विद्यालय हिंदुनगर में 86.86 प्रतिशत हुुआ है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सरैंया में 85.85 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय उमरिया में 84.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह सभी पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र हैं। वहीं मैगलगंज के संविलियन विद्यालय खखरा के बूथ नंबर 268 में सबसे कम 44.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। खखरा के ही बूथ नंबर 265 में 48.15 प्रतिशत मतदान हुआ। संविलियन विद्यालय मैगलगंज के बूथ 258 में 47.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तहसील मुख्यालय मितौली स्थित राजा लोने सिंह कालेज के बूथ नंबर 147 में 52.29 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
सबसे अधिक मतदान वाले 10 बूथ (कस्ता विधानसभा)
बूथ का नाम मतदान प्रतिशत
पीएस घुरखेड़ा 89.18
पीएस हिंदुनगर 86.86
पीएस सरैंया 85.85
यूपीएस उमरिया 84.63
पीएस सिकटिहा 83.75
पीएस लखहा 83.87
पीएस भरेहटा 82.94
जनता जूनियर मिर्जापुर 82.94
पीएस अतरौली 82.07
पीएस बरगदिया 82.73
सबसे कम मतदान वाले पोलिंग बूथ (कस्ता विधानसभा)
संविलियन खखरा बूथ 268 44.94
संविलियन मैगलगंज बूथ 258 47.10
संविलियन खखरा बूथ 265 48.15
संविलियन मैगलगंज बूथ 260 48.73
संविलियन खखरा बूथ 267 49.86
संविलियन खखरा बूथ 266 51.12
संविलियन मैगलगंज बूथ 262 51.85
संविलियन मितौली बूथ 147 52.29
संविलियन रतहरी 52.29
पीएस जमुनिया शहबाज 53.56
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा है, जिसके चलते 69.32 प्रतिशत मतदान हो पाया है। 2017 में भी 70.03 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिससे इस बार थोड़ा प्रतिशत कम रहा है। कस्बा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर मतदान कम रहा है।
- विधेश, एसडीएम मितौली