फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High speed truck hit pickup three people including two brothers died in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो भाइयों समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 28 Jun 2024 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
High speed truck hit pickup three people including two brothers died in lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ऊंचगांव के निकट गुरुवार की रात करीब नौ बजे  तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन अदलिशपुर से केला लेकर लखीमपुर जा रहा था। ऊंचगांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को थाना पुलिस ने सीएचसी खमरिया भेजा, जहां लल्लू (20) पुत्र सुरेश निवासी अदलिशपुर मजरा मुराउनपुरवा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


लल्लू के भाई महेश, रिंकू व कमलेश पुत्र अशर्फी को जिला अस्पताल ओयल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान कमलेश (40) की मौत हो गई। महेश (32) को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर किया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में घायल रिंकू का इलाज जारी है। थाना पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में श्रमिकों की  कार को ट्रक ने मारी टक्कर
भीरा थाना क्षेत्र से हरियाणा काम करने जा रहे चार लोगों की कार को बरेली जिले में एक ढाबा के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिवपूजन (40) की मौत हो गई। केदारी समेत तीन लोग घायल हो गए। 

दो गाड़ियों में 20 से अधिक मजदूर जा रहे थे। ढाबा पर कार खड़ी कर मजदूर चाय पीने के लिए उतरे थे। चार मजदूर कार में आराम कर रहे थे, बाकी ढाबे में चाय पी रहे थे, तभी ट्रक ने को टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार रात 12 बजे के करीब हुआ। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत 
लखीमपुर जिले के फरधान थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर उद्यानपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन ने 48 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र कढ़ीले को अपनी चपेट में  ले लिया। घायल को सीएचसी फरधान में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed