फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Herd of elephants blocked the road

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के झुंड ने जाम की सड़क

Mon, 24 Jun 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Herd of elephants blocked the road
पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर शनिवार की देर शाम हाथियों के झुंड ने सड़क पर आकर रास्ता जाम कर दिया। हाथी करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करते रहे। हाथियों की चहलकदमी से इस मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे के बाद कुछ गाड़ियां गौरीफंटा से वापस पलिया की ओर आ रही थीं। इस दौरान दुधवा से करीब आठ-नौ किलोमीटर आगे गौरीफंटा मार्ग पर हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। अचानक से जब हाथियों का झुंड आया तो उस समय सड़क पर एक कार जा रही थी। चालक हाथियों को देख सहम गया और कार रोक दी।
विज्ञापन

काफी देर सड़क किनारे चहलकदमी करने के बाद हाथियों का झुंड जंगल में घुस गया। राहगीरों ने बताया कि हाथियों के करीब एक घंटा तक सड़क पर खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने वीडियो भी बनाए। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed