फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hepatitis silently damages the liver, be careful

Lakhimpur Kheri News: चुपचाप लिवर को नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस, रहें सावधान

Mon, 27 Jul 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis silently damages the liver, be careful
लखीमपुर खीरी। हेपेटाइटिस शुरुआती दौर में अक्सर बिना स्पष्ट लक्षण के लिवर को नुकसान पहुंचाता रहता है। समय पर जांच और उपचार न होने पर संक्रमण लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर महीने करीब 250-300 मरीज हेपेटाइटिस से संबंधित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि पैथोलॉजी की जांच में 25-30 लोगों में संक्रमण के संकेत मिल रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी, संक्रमण के कारणों और जांच की सुविधा को लेकर जागरूकता की कमी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि हेपेटाइटिस बी संक्रमित खून, असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित सुई से फैल सकता है, जबकि हेपेटाइटिस सी मुख्य रूप से संक्रमित रक्त के संपर्क से फैलता है। इसके शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, लगातार थकान, भूख कम लगना, आंखों या त्वचा का पीला पड़ना, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों पर जांच करानी चाहिए। जांच और उपचार उपलब्ध हैं। समय पर संक्रमण की पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed