मोहम्मदी। संविलियन विद्यालय मडैया सुआताली में बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक शचीन्द्र नारायण दीक्षित ने बताया कि छात्राओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। महिला व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया गया। बालिकाएं भयमुक्त माहौल में जी सके और अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें इसलिए सरकार का दूरगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव की निगरानी में पूरे जनपद में कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामसिंह, रेशमा, कपिल कुमार, सुकन्या गुप्ता, अनवार, शिखा गुप्ता, सोनी, बबली, नैंसी, महक भारती, रौनक़, निशा आदि मौजूद रहीं। संवाद