फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   help

3459 बाढ़ पीड़ितों को मिली 1.99 करोड़ की सहायता

Mon, 09 Mar 2015 08:09 PM IST
धौरहरा खीरी।
धौरहरा खीरी। Updated Mon, 09 Mar 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में सोमवार को डीएम किंजल सिंह ने सपा नेताओं की मौजूदगी में धौरहरा क्षेत्र के 3459 बाढ़ पीड़ितों को 1.99 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। डीएम किंजल सिंह ने ग्राम सभा डाबर की फूलमती को चेक देकर इसकी शुरुआत की। सपा नेताओं ने भी बाढ़ पीड़ितों को चेक बांटे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष रफी अहमद उस्मानी ने कहा कि सपा सरकार बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनधन खाते में काले धन का 15 लाख देने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया ने कहा कि यह क्षेत्र वर्षों से बाढ़-कटान का दंश झेलता आ रहा है। गांव के गांव नदियों में समा चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्हाेंने कहा कि हसनपुर कटौली से तंबौर जोड़ने वाले डाबर घाट पर पुल बनने का प्रस्ताव डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है। पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कहा कि सपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने भी प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सपा ने हमेशा ही किसानों, युवाओं और गरीबों की बात की है। इस मौके पर एडीएम हरिकेष चौरसिया, एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, चेयरमैन राजीव जायसवाल, तेजलाल निषाद, हाफिज फु रकान सिद्दीकी, पंकज जायसवाल, रामकुमार, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
महिला अस्पताल की मांग
धौरहरा। यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किराए के जर्जर भवन में चल रहा है। हालांकि इसके भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से यह भवन अभी तक कॉलेज प्रशासन को सौंपा नहीं जा सका है। सपा के नगर अध्यक्ष हाफि ज मो. फुरकान सिद्दीकी के नेतृत्व में लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर नवर्निमित भवन में कॉलेज स्थानांतरित करने और नगर पंचायत धौरहरा में महिला अस्पताल खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना
धौरहरा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए तहसील प्रांगण में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने सपा मुखिया के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed