{"_id":"65906acdefcf3b601b031194","slug":"heavy-vehicles-will-not-enter-palia-from-5-to-7-pm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-12016-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शाम पांच से सात बजे तक पलिया में नहीं घुसेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शाम पांच से सात बजे तक पलिया में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
पलियाकलां। चीनी मिल शुरू होने के बाद से पलिया की सभी सड़कें जाम की चपेट में हैं। समाधान के लिए करीब एक माह तक विभिन्न संगठनों व अन्य लोगों से वार्ता कर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। अब भारी वाहनों के शाम पांच से सात बजे तक शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पलिया में चीनी मिल चलने के बाद से लग रहे जाम की समस्या के समाधान के लिए कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने चीनी मिल प्रबंधन, पलिया ट्रक एसोसिएशन, पलिया बस यूनियन आदि संगठनों के साथ अन्य लोगों से भी सुझाव मांगे थे। पहले चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता की गई कि वह गन्ना इंडेंट पर्ची को 50 प्रतिशत घटा दें। ताकि बाहर रोड पर गन्ना वाहन न हों और मिल के यार्ड में भी पार्किंग में क्षमता के अनुसार वाहन रह जाएं।
पुलिस ने ट्रक एसोसिएशन व गन्ना समिति के संग बैठक कर गन्ना सेंटरों से शाम चार बजे के बाद ट्रकों को चालान पर्ची न देने पर सहमति बनाई। जबकि शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक गन्ना भरे ट्रकों को शहर में नो इंट्री पर विचार किया गया। इसमें निघासन रोड से आने वाले गन्ना वाहन टेहरा तिराहा, संपूर्णानगर से आने वाले ट्रक मंडी गेट, गौरीफंटा, चंदनचौकी की तरफ से आने वाले ट्रकों को बंशीनगर चौकी के पास खड़ा करने पर विचार हुआ है।