फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hearing of Tikunia violence case will be held today also

Lakhimpur Kheri News: आज भी होगी तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई

Tue, 27 Jan 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hearing of Tikunia violence case will be held today also
लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई के दौरान एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में मंगलवार को गवाह गुरमीत सिंह रंधावा ने अपने बयान दर्ज कराए। इनकी मुख्य परीक्षा के बाद अदालत में बचाव पक्ष की ओर से जिरह प्रारंभ कर दी गई है लेकिन अदालती समयावधि पूरी होने तक जिरह पूरी न होने के कारण अदालत ने बुधवार को भी मामले की सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा कांड मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी और वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान तिकुनिया थाना क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी गुरमीत सिंह रंधावा को अदालत में पेश किया, जो आरोपी आशीष मिश्र मोनू के मकान के थोड़ी ही दूरी पर रहने वाला है। उसने अदालत में बयान दर्ज कराते हुए तीन अक्तूबर को हुई हिंसक वारदात की पूरी कहानी सिलसिलेवार बताई।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के बाद अदालत में बचाव पक्ष की जिरह शुरू हो गई है लेकिन अदालती समयावधि पूरी होने के बाद भी सवाल जवाब खत्म नहीं हुए तो अदालत ने बुधवार को भी जिरह जारी रखने का आदेश देते हुए 28 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed