{"_id":"6accc9f6b06eb3845d0f134d","slug":"health-services-disrupted-by-nhm-workers-strike-in-lakhimpur-kheri-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से लड़खड़ाईं स्वास्थ्य सेवाएं, चार नगरीय केंद्रों पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से लड़खड़ाईं स्वास्थ्य सेवाएं, चार नगरीय केंद्रों पर लटका ताला
Mon, 12 Oct 2026 05:30 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:30 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। शहर के निर्मल नगर, गोटअय्याबाग, नौरंगाबाद और राजगढ़ नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी में समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सोमवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। जिले के एनएचएम संविदा कर्मचारी लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दिखाई दिया। चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटकने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
ये स्वास्थ्य केंद्र रहे बंद
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर इससे पहले सीएमओ कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय धरना दिया था। मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारी सोमवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर के निर्मल नगर, गोटअय्याबाग, नौरंगाबाद और राजगढ़ नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे। इन केंद्रों पर इलाज कराने पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की बढ़ी परेशानी
स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका होने से सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हुई, जो सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर हैं। मरीजों का कहना था कि अब उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने इलाज कराने की समस्या खड़ी हो गई है। निजी अस्पतालों में उपचार का खर्च वहन नहीं कर पाने वाले लोगों के लिए परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन