{"_id":"6a1f1c18603ca4762a0f8ddc","slug":"health-savings-and-environmental-protection-on-two-wheels-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176590-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो पहियों पर सेहत, बचत और पर्यावरण संरक्षण भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो पहियों पर सेहत, बचत और पर्यावरण संरक्षण भी
Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रखर गोयल
लखीमपुर खीरी। विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल एक बार फिर सेहत, बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी साधन के रूप में चर्चा में है। महंगे होते पेट्रोल-डीजल, बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल को बेहतर विकल्प मानने लगे हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा के अनुसार, नियमित साइकिलिंग से शरीर सक्रिय रहता है। इससे हृदय रोग, मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट साइकिल चलाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी साइकिल सबसे बेहतर परिवहन साधनों में शामिल है। इससे न धुआं निकलता है और न ही ध्वनि प्रदूषण होता है। घर, स्कूल, बाजार या कार्यालय जैसी छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग बढ़ने से प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
साइकिल विक्रेता प्रखर गोयल ने बताया कि फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता और ईंधन खर्च में बचत की सोच के कारण गियर और सामान्य साइकिलों की मांग बढ़ी है। अभिभावक भी बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन से दूर रखकर आउटडोर गतिविधियों से जोड़ने के लिए साइकिल खरीद रहे हैं।
-- --
ये हैं दाम
साधारण साइकिल - 2200 रुपये से शुरुआत
गियर वाली साइकिल- 5500 रुपये से शुरुआत
पतले रिम वाली साइकिल-3200 रुपये से शुरुआत
रेंजर साइकिल- 4000 रुपये से शुरुआत
-- --
हम लोग प्रतिदिन सुबह-शाम साइकिल चलाते हैं और अपने बच्चों से भी कहते हैं कि वह साइकिलिंग किया करें। इससे सेहत अच्छी रहती है और पेट्रोल की बचत होती है।
-नवनीत सिंह, माॅर्निंग वाकर
-- -- -- -- -
कोरोना के बाद से ही साइकिल का क्रेज बढ़ा है। युवा साइकिल पसंद कर रहे हैं। बच्चे भी कोचिंग और स्कूल साइकिल से जाने लगे हैं। गियर वाली साइकिल की मांग बढ़ी है।
-प्रखर गोयल, साइकिल विक्रेता