{"_id":"615358e98ebc3e626c1950df","slug":"health-lakhimpur-news-bly461177927","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान में जिले को मिला 19वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान में जिले को मिला 19वां स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार का दिन वैक्सीनेशन दिवस के रूप में मना। इसमें सूबे में जिला 19वें स्थान पर रहा है। सोमवार को दिन भर चले टीकाकरण अभियान में 55, 550 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। उधर, मेहता मिलेनियम अस्पताल में अभियान के दौरान 205 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि जिले में अब तक वैक्सीनेशन के कुल छह मेगा कैंप लगे हैं। इसमें तीन अगस्त को 57245, 16 अगस्त को 35879, 27 अगस्त 64346, छह सितंबर को 69795, 17 सितंबर को 63634 और 27 सितंबर को 55550 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें लखीमपुर को यूपी में 19वां स्थान मिला है। सीएमओ ने बताया कि जिले में टीकाकरण प्रतिशत बढ़कर 54 हो गया। उधर, रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल एवं रोटरेक्ट क्लब लखीमपुर सेंट्रल के तत्वावधान में रोटेरियन डॉ. प्रदीप मेहता के मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल में सोमवार को निशुल्क टीकाकरण शिविर लगा। इसमें 205 लोगों के वैक्सीन लगी। इसी के साथ मेडिकल कैंप लगा। इसमें गरीबों का परीक्षण कर इलाज किया। डॉ. प्रदीप मेहता ने बताया कि हर सोमवार को अस्पताल में टीकाकरण शिविर लगेगा। क्लब अध्यक्ष हर्ष गुप्ता, सचिव मुदित गुप्ता, डॉ. प्रारूप मेहता, राकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रतन शेखर, प्रतीक बरनवाल, हर्षित बेरी, सृजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वैक्सीन लगाने पर 50 से दो सौ रुपये सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत कजरिया के तहत आने वाले गौरीफंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आने वाले ग्रामीणों ने सुविधा शुल्क लेकर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कजरिया, सिंगहिया, सेड़ा-बेड़ा, बनगवां आदि गांवों से आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए पचास से दो सौ रुपये तक सुविधा शुल्क लिया जाता है। इसके बाद ही वैक्सीन लगाई जाती है। कजरिया गांव की मेंशन देवी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू विश्नी देवी को अस्पताल में वैक्सीन लगी थी जहां उनसे 50 रुपये वसूले गए। इसी गांव की पल्टो देवी ने भी दो सौ रुपये वसूल कर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाया है। वहीं बनगवां की छोटी राना व पृथी राना ने बताया कि अस्पताल में उनसे 50-50 रुपये सुविधा शुल्क लेकर वैक्सीन लगाई गई है। पीएचसी में तैनात डॉ. रामकिशोर वर्मा ने बताया कि मामले की उनको जानकारी नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरेंद्र नाथ वरुण ने बताया कि इसको दिखवाया जाएगा और सुविधा शुल्क लेने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी।