{"_id":"5ff0afea8ebc3ecd67523157","slug":"health-lakhimpur-news-bly4323325185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन का हथियार मिलने से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मिलेगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन का हथियार मिलने से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मिलेगी आसानी
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी। कोरोना के खौफ में पिछले नौ माह से जी रहे लोगों के लिए नया साल वैक्सीन के रूप में एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है। फिलहाल वैक्सीन कब तक आएगी इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। मगर, इसके आने भर की सूचना से ही लोग मानसिक राहत महसूस करने लगे हैं, क्योंकि अब तक शासन प्रशासन बिना अस्त्र के ही कोरोना को हराने में जुटा था। मगर, अब वैक्सीन रूपी हथियार मिलने से जंग जीतने में आसानी रहेगी। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि वैक्सीन आने से कोरोना का खौफ कम होगा।
वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना से हर कोई जूझ रहा है। मगर, नए साल में इससे निजात मिलने के लिए वैक्सीन की सौगात मिली है। अब लोगों को जल्द ही इसके आने की आस है। हालांकि वैक्सीन आने पर सबसे पहले सरकारी एवं सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत निजी अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर ली है। फिलहाल वैक्सीन आने में अभी वक्त है। मगर, इसको लेकर जिलेवासियों में बेहद खुशी है। लोगों का मानना है कि वैक्सीन आने से इससे बीमारी से तो निजात मिलेगी ही को मानसिक डर भी दूर हो जाएगा। हालांकि इसके बावजूद एहतियात बरतना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि बीमारी चाहे कोई भी हो, उसमें इलाज से ज्यादा उसके बचाव की जरूरत होती है।
.
कोरोना वैक्सीन के जल्द आने की उम्मीद है। शुरुआत में पहली पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी । टीकाकरण होने से संक्रमितों का इलाज एवं उनकी देखरेख करने के दौरान के कर्मचारियों में जो एक डर की भावना रहती थी, वह दूर हो जाएगी। इससे उनका मनोबल और मजबूत होगा।
विज्ञापन
-डॉ. अजय वर्मा अधीक्षक सीएचसी गोला
-
कोरोना हो या फिर कोई अन्य बीमारी। सभी से सुरक्षित रहने के लिए साफ सफाई और एहतियात बेहद जरूरी है। मगर, जिस बीमारी का कोई इलाज नहीं होता है उसको लेकर डर और दिमागी तनाव ज्यादा रहता है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन का आना सभी के लिए राहत भरी खबर है।
-नीरज मिश्रा, गृहणी
.
कोरोना वैक्सीन का आना मानसिक रूप से राहत देने वाला है। अब तक स्वास्थ्य महकमा बिना हथियार के ही कोरोना से जंग लड़ रहा था, लेकिन अब वैक्सीन रूपी हथियार आने से काफी राहत मिलेगी। टीकाकरण शुरू होने से लोगों के मन में जो एक डर की भावना थी, वह दूर होगी। हालांकि इसके खौफ से लोग बेहद तनाव में थे।
-निशी सिंह, प्रोफेसर समाजशास्त्र अजय शांति डिग्री कॉलेज
-
वैक्सीन आने से राहत मिलेगी। अभी बिना हथियार के ही जंग लड़ रहे थे, लेकिन अब वैक्सीन रूपी हाथियार आने से जंग लड़ने में काफी आसानी होगी। साथ ही आत्मबल भी बढ़ेगा।
-पुनीत गुप्ता, लखीमपुर