फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

जेई की दस्तक, आठ साल के बच्चे में पुष्टि

Tue, 25 Aug 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Health
आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों का इलाज देखते डॉ. राजेश कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के बाद अब जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) ने भी दस्तक दे दी है। आईसीयू वार्ड में भर्ती एक आठ वर्षीय बच्चे में जेई की पुष्टि हुई है। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भीरा क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी तिलकराम बुखार पीड़ित आठ वर्षीय पुत्र बबलू को लेकर जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर होने के कारण चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू हो गया। सेहत में सुधार न होने पर उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने एईएस की आशंका जताकर उसे आईसीयू में भर्ती कराकर जांच के लिए सैंपल भेजवाया। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जेई की पुष्टि हुई। फिलहाल वार्ड स्टाफ बबलू की सेहत में सुधार बता रहा है।
विज्ञापन

जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण
तेज बुखार के साथ बार-बार उल्टी होती है। समय से इलाज न मिलने पर बच्चे की सोचने, समझने और सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
ऐसे करें बचाव
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बताते हैं कि बचाव के लिए बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराएं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी व अन्य संसाधन अपनाएं। दिन में शरीर ढकने वाले कपड़े पहने। खाना खाने से पहले, शौच जाने के बाद एवं पशुओं के संपर्क में आने के बाद हाथ साबुन से धुलें। घर एवं आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। जलभराव न होने दें। पानी उबाल कर पिएं। बारिश के मौसम में बच्चों को बेहतर खाना दें। बुखार आने पर लापरवाही न कर सरकारी अस्पताल लाकर दिखाएं। बुखार तेज आने पर गीले कपड़े से पीड़ित का बदन पोछते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार पीड़ित दो बच्चे रेफर
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में सोमवार को बुखार पीड़ित चार बच्चे भर्ती हुए। जबकि पहले से भर्ती दो बच्चों की हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुखार आने पर गोला के देवरिया निवासी राजेश दो साल की पुत्री कविता, रजागंज निवासी निवासी अमित कुमार तीन साल की पुत्री जानवी, फूलबेहड़ निवासी विनोद कुमार दो साल के पुत्र विवेक को भर्ती किया गया है। जबकि दो दिन पहले बुखार आने पर भर्ती कराई गौरी और प्रवेंद्र की हालत में सुधार न होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

आईसीयू वार्ड में भर्ती एक बच्चे में जेई की पुष्टि हुई है। बच्चे की हालत में पहले से बेहतर बताई जा ही है। वहीं अन्य भर्ती बच्चों की भी जांच कराई जा रही है।
- डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed