{"_id":"5f41497f8ebc3e41121d1539","slug":"health-lakhimpur-news-bly4171138149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: 72 घंटे में 11 बच्चे भर्ती, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: 72 घंटे में 11 बच्चे भर्ती, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में बुुखार ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए। पिछले तीन दिन में 11 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हुए, जिसमें से दो की मौत हो गई। इसमें छह बच्चे एईएस के मिले, जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ भेजा गया और चार का इलाज आईसीयू में चल रहा है।
कोरोना संक्रमण के बीच बुखार भी बच्चों के लिए मुसीबत बनने लगा है। बच्चे आए दिन इसकी चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। पिछले 72 घंटे में पांच साल के अंकुश पुत्र जगदीश निवासी ईसानगर, दो वर्षीय आयुष पुत्र संजय निवासी दुर्गापुरवा, 10 माह के निशू पुत्र दीनानाथ निवासी पलिया, तीन वर्षीय पूजा पुत्री सुखविंदर निवासी पीलीभीत, आठ वर्षीय रोजबी पुत्री जैनू निवासी लखहा, सात वर्षीय रोहित कुमार पुत्र नंदरात निवासी चिड़ीमारपुर निघासन, आठ वर्षीय बबलू पुत्र तिलकराम गुलरिया, चार वर्षीय अनिल पुत्र शत्रोहन निवासी बोझिया मुर्तिहा बहराइच, आठ वर्षीय इकमुल पुत्र सफरूद्दीन निवासी मैलानी सहित कन्हैया लाल एवं शुभम को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया, जिसमें से इलाज के दौरान अंकुश व आयुष की मौत हो गई। जबकि एईएस पीड़ित इकमुल, रोहित, बबलू, अनिल, कन्हैया लाल, शुभम को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर कन्हैया लाल और शुभम की हालत में सुधार न होने पर दोनो को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियां होने लगी है। ऐसे में बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। पिछले तीन दिन में 11 बच्चे बुखार पीड़ित भर्ती हुए, जिसमें छह बच्चे एईएस के हैं।
विज्ञापन
- डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल