फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिवार वालों का हंगामा

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Health
पलिया क्लीनिक के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला टेहरा शहरी में एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई पर डॉक्टर ने झूठ बोलते हुए महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ लेजाते समय परिवार वालों ने रास्ते में एक अन्य क्लीनिक में महिला को दिखाया तो बताया गया कि महिला की तो आधे घंटे पहले मौत हो चुकी है। इस पर परिवार वाले दोबारा नर्सिंग होम पर पहुंचे तो वहां ताला लटका था और सभी लोग फरार हो चुके थे। इस पर गुस्साए परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही और झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया निवासी उमेश राय अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी सोनिया राय को लेकर पलिया की निघासन रोड के मोहल्ला टेहरा शहरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी कराने के लिए पहुंचे। पति उमेश राय ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे जब वह अपनी पत्नी को लेकर आया तो डॉक्टर ने कहा कि नार्मल डिलीवरी होगी। उसके बाद आपरेशन करने की बात कहते हुए 35 हजार रुपये जमा करा लिए। आरोप है कि आपरेशन के बाद मृत बच्चे का जन्म हुआ पर पत्नी को यह कहते हुए कि हालत गंभीर है डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय जब उन्होंने भीरा के एक अन्य प्राइवेट क्लीनिक पर पत्नी को दिखाया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहां डॉक्टरों का कहना था कि पत्नी की आधे घंटे पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद वह पत्नी का शव लेकर फिर नर्सिंग होम पर आया तो यहां ताला लगा था और सभी लोग फरार थे। इसपर हंगामा किया। इधर, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज उदयभान यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाया। परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed