{"_id":"5edfc3c88ebc3e43001f51aa","slug":"health-lakhimpur-news-bly4087063120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल आएं तो रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल आएं तो रहें सावधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हो गई है। दवा लेने के लिए मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मगर, अस्पताल आने वाले मरीज कोरोना महामारी को लेकर संजीदा नहीं हैं, लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
अस्पताल में दवा लेने से लेकर जांच कराने के लिए रोजाना करीब 1200 लोग पहुंच रहे हैं। यह लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क ही लगा रहे हैं। जबकि जिले में आए दिन लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल आएं तो सतर्क होकर, क्योंकि ऐसे में लापरवाही बरतना मुश्किलें खड़ी कर सकता है। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल का कहना है कि मरीजों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है कि अस्पताल मास्क लगाकर ही आएं। उन्होंने कहा कि पर्चा काउंटर, दवा वितरण स्थल और ओपीडी के सामने गोल घेरे बनवा दिए हैं, जिससे मरीजों के बीच सामाजिक दूरी बनी रहीं। लोग है कि लगातार असावधानी बरत रहे हैं।
हिदायत नगर मोहल्ला पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया सर्वे
लखीमपुर खीरी कंटेन्मेंट जोन होने के कारण मोहल्ला हिदायतनगर पर जिला प्रशासन नजर रखे हुए है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां बता दें कि इस मोहल्ले में अब तक नौ कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अधिकारियों ने सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराते हुए मोहल्ले को सीज करा दिया। हालांकि अब सभी संक्रमति ठीक हो चुके हैं लेकिन मोहल्ला कंटेन्मेंट जोन की श्रेणी मे ही है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में जाकर संक्रमितों के घर के आसपास लोगों की स्क्रीनिंग कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम में एएनएम, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
क्वारंटीन सेंटर में दो बच्चों को खांसी और बुखार, जिला अस्पताल भेजा
मोहम्मदी दून पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर का एसडीएम स्वाति शुक्ला और सीओ प्रदीप यादव ने आकस्मिक निरीक्षण किया यहां नेपाल से पांच दिन पहले आए 88 श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया है। यहां दो बच्चों को खांसी, बुखार होने पर जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने सीएचसी से मेडिकल टीम बुलाकर श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। जिनमें एक परिवार के सात सदस्यों में दो बच्चे को खांसी, जुखाम और बुखार पीड़ित मिले। एसडीएम ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर करने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ितों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।