{"_id":"5e3716ae8ebc3e99ee70f7db","slug":"health-lakhimpur-news-bly394345786","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 59 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य योजना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 59 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य योजना की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ओयल में पीएचसी पर आरोग्य मेले का शुभारंभ किया, जहां डीएम ने डॉक्टरों की टीम से अपना स्वास्थ्य चेकअप कराया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल और राज्य पर्यवेक्षक संयुक्त निदेशक डॉ. वीपी सिंह की उपस्थिति में मेला कराया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्लॉक निघासन के सिंगाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक शशांक वर्मा ने उद्घाटन किया।
गांव मूड़ा गालिव स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष्मान भारत के 110 कार्ड बनाए गए। इस दौरान 153 मरीजों की जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी बताए गए। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. कुलदीप कुमार प्रभारी मूडा गालिव, डॉ. हरीश यूनानी चिकित्सक, डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सक, पंकज वर्मा फार्मासिस्ट समेत स्टाफ मौजूद रहा।