फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बारिश से बढ़ेगी ठंड, रहें सतर्क

Thu, 12 Dec 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी में इजाफा हुआ है। दिन में धूप निकलने से भले ही कुछ राहत रहती हो। मगर, शाम होते की सर्दी का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में लोग शाम को घर से निकलने से परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने के आसार है। एक दो दिन में बारिश होने की भी संभावना है। गुरुवार को दिन भर बादल छाये रहेंगे। रात में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने शीत लहर से बचाव के लिए चेेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं कोहरे को प्रकोप भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी की गई चेतवानी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में शीतलहर और सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए जलाने वाली लकड़ियां और गर्म कपड़ों की व्यवस्था रखें। शीत लहर में अंगीठी, हीटर आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। शरीर को सूखा रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें और कई स्तर वाले गर्म कपड़े पहनें। यह शीत लहर से बचाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed