फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health fair organized at CHC Palia and PHC Secunderabad

सीएचसी पलिया और पीएचसी सिकंद्राबाद में लगा स्वास्थ्य मेला

Mon, 18 Apr 2022 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Health fair organized at CHC Palia and PHC Secunderabad
सिकंद्राबाद पीएचसी में बच्चे की अन्नप्राशन रस्म पूरी करते सीएमओ।
18 एलकेएच 18, 19
विज्ञापन

सीएचसी पलिया और पीएचसी
सिकंद्राबाद में लगा स्वास्थ्य मेला
- विधायक एवं सीएमओ ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन
- महिलाओं को दी गई पुष्टाहार की पोटली
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी/ सिकंद्राबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को पीएचसी सिकंद्राबाद और सीएचसी पलिया में स्वास्थ्य मेला लगा। पलिया सीएचसी में लगे मेले का उद्घाटन विधायक रोमी साहनी और सिकंद्राबाद में मेले का शुभारंभ विजय शुक्ला एवं विधायक प्रतिनिधि जनार्दन गिरि ने किया। इसमें पांच बच्चों का अन्नप्राशन, पांच महिलाओं को पुष्टाहार, पांच बच्चों को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए गोद लिया गया।
डॉ. गनेश कुुमार ने बताया कि मेले में दंत रोग, हड्डी रोग सहित महिला एवं पुरुष ओपीडी के साथ निशुल्क जांच की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विजय प्रताप एवं जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. सरोज वर्मा ने विभागीय स्टाल लगवाए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, बाल विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, दिव्यांग, क्रीडा एवं शिक्षा विभाग के स्टॉल लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया। मेले में 800 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ। एसीएमओ डॉ. केके आदिम, पीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी अवस्थी, गोला सीएचसी अधीक्षक डॉ डीके वर्मा, एबीएसए देवेश राय, रविंद्र कटियार, राकेश दीक्षित, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

18 एलकेएच 401, 402, 403, 404
मेले में आयुष्मान लाभार्थियों
को दिए गए गोल्डन कार्ड
पलियाकलां। विधायक रोमी साहनी ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष, यूनानी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, स्त्री रोग, एचडब्ल्यूसी के स्टॉल लगाए गए, जबकि बाल विकास पुष्टहार, युवा क्रीड़ा विभाग, नगर पालिका, खाद्य विभाग व समाज कल्याण विभागों के स्टॉल भी लगाए गए। जिनका विधायक रोमी साहनी ने जायजा लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए। मंगल दल को क्रीडा किट दी गई। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाएं व शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की है। इसी के तहत मेला लग रहा है। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, अधीक्षक डॉ. एएन चैहान, डीपीएम अनिल यादव, डॉ. अक्षत अग्रवाल, डॉ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

22 को सीएचसी फरधान
में लगेगा स्वास्थ्य मेला
फरधान। सीएचसीअधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि सीएचसी में 22 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला लगेगा। इसका शुभारंभ विधायक मंजू त्यागी करेंगी। इसमें स्वास्थ्य, पोषण विभाग, पंचायत एवं युवा कल्याण विभाग के स्टाल लगेंगे। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी, टायफाइड, हीमोग्लोबिन, शुगर, रक्तचाप, नेत्र एवं दंत परीक्षण व कुष्ठ आदि रोगों की जांच व उपचार होगा। उन्होंने बताया कि इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड वितरण, कोविड जांच एवं 12 वर्ष से अधिक समस्त आयु वर्ग का कोविड वैक्सीनेशन, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को चिकित्सक के परामर्श के अनुसार छड़ी का वितरण होगा। मेला सुबह नौ से शाम चार बजे तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed