{"_id":"64dfc03cc51b1b6aa805f0e4","slug":"health-atm-if-there-is-no-operator-then-someones-software-is-bad-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4031-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एटीएम: कहीं ऑपरेटर नहीं तो किसी का सॉफ्टवेयर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एटीएम: कहीं ऑपरेटर नहीं तो किसी का सॉफ्टवेयर खराब
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी अस्पतालों में लगे हेल्थ एटीएम मरीजों के लिए महज शोपीस बनकर रह गए हैं। कोई मशीन ऑपरेटर के अभाव में ताले में बंद है, तो कोई साफ्टवेयर खराब हाेने से बंद पड़ी है। हालांकि, सीएमओ सभी हेल्थ एटीएम के काम करने का दावा कर रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनको विधायक निधि से लगवाया गया है। इन मशीनों से तमाम प्रकार की जांच मिनटों में होने की सुविधा है, लेकिन कर्मचारियों का अभाव और जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से एटीएम काम नहीं कर रहे।
महिला अस्पताल में कर्मचारी तक नहीं
महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम सर्जिकल वार्ड के पास एक कमरे में लगा है, लेकिन जांच करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। इस वजह से अधिकतर समय यह ताले में ही बंद रहता है। अस्पताल कर्मचारी बताते हैं कि मशीन ठीक काम कर रही है और रोजाना चार-पांच जांच होती है।
विज्ञापन
सीएचसी गोला: हेल्थ एटीएम का सॉफ्टवेयर खराब
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी पर 20 जुलाई को हेल्थ एटीएम का शुभारंभ विधायक अमन गिरि ने करते हुए इसकी खूबियां गिनाई थीं, लेकिन एक माह में ही हेल्थ एटीएम खुद बीमार हो गया। पिछले सात दिन से सॉफ्टवेयर खराब होने से जांच नहीं हो पा रही। लैब टेक्नीशियन सुभाष वर्मा एवं सुशील चौधरी ने बताया कि मशीन ऑन तो हो जाती है, लेकिन जांच नहीं हो पा रही। वहीं एक रोल मशीन में लग कर आया था, जो दो दिन में ही खत्म हो गया। रोल के लिए अधीक्षक को मांगपत्र दिया है, देखो कब मिलता है।
सीएचसी बेहजम: ऑपरेटर के अभाव में मशीन बंद
बेहजम। सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम दंत चिकित्सक के कमरे में बंद पड़ा है। इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह इसका संचालन करने के लिए ऑपरेटर का न होना बताया जाता है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. अनिल वर्मा ने बताया कि अभी कुछ केमिकल आने हैं। इसलिए कुछ जांचें नहीं हो पा रही। बिना केमिकल वाली जांचें हो रही है। हेल्थ एटीएम चल रहा है।
महिला अस्पताल सहित सीएचसी पर लगे सभी हेल्थ एटीएम क्रियाशील हैं और जांच हो रही है। किसी भी हेल्थ एटीएम के खराब होने की जानकारी नहीं है। अगर एटीएम खराब हैं तो सीएचसी अधीक्षक से वार्ता कर दुरुस्त कराया जाएगा। रोल आदि खत्म होने पर अधीक्षकों को इंडेंट भेजना चाहिए। स्टोर में पर्याप्त सामान मौजूद है।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ