फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Headphone was in the ear... the young man died after being cut off from the train

कान में लगा था हेडफोन... ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Headphone was in the ear... the young man died after being cut off from the train
मृतक अजय गुप्ता फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। रेलवे ट्रैक पार करते वक्त बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि युवक ट्रैक से गुजर रहा था। कान में हेडफोन लगा होने के कारण ट्रेन का हार्न नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुुुुभाषनगर निवासी दिलीप गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र अजय गुप्ता बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था। इस दौरान वह हेडफोन भी लगाए था। लोगों ने बताया कि हेड फोन की वजह से मैलानी से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन का उसे हार्न सुनाई नहीं दिया। इस कारण वह ट्रेन की चपेट आ गया। अजय की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही घरवालों से लकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का कहना था कि ट्रेन आता देखकर उसे आवाज भी दी गई लेकिन हेडफोन की वजह से न तो उसे ट्रेन का हार्न सुनाई दिया और न ही लोगों की आवाज। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि युवक के ट्रेन से कटने की जानकारी होने पर संकटा देवी चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा था। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed