फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   He will come today , the morning brightened city

आज आएंगे मुख्यमंत्री, रातों रात चमकाया शहर

Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
He will come today , the morning brightened city
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
कई सड़कों की मरम्मत, ओवरब्रिज का हुआ रंगरोगन
विज्ञापन

पूर्वाह्न 10 बजे पुलिस लाइंस में उतरेगा हेलीकाप्टर
एलआरपी चौराहे पर सीएम करेंगे फोरलेन का शिलान्यास 
जीआईसी ग्राउंड में करेंगे जनसभा और वितरण

सीतापुर मार्ग पर फोरलेन का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेेंगे, जिसके बाद एलआरपी चौराहे पर लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर फोरलेन का शिलान्यास करेंगे। सीएम के स्वागत में जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकते हुए शहर का रातों रात विकास कर डाला। शहर की संकटा देवी रोड, अस्पताल रोड की मरम्मत कर कायाकल्प कर दिया गया, तो अन्य सड़कों पर पेबंद लगाकर गड्ढे भर दिए गए। गंदे नजर आ रहे ओवरब्रिज की पेंटिंग कर चमका दिया है, क्योंकि  एलआरपी चौराहे पर फोरलेन का शिलान्यास करने के लिए इस मार्ग से सीएम गुजर सकते हैं। 
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और जिलाध्यक्ष रविवार को दिन भर पार्टी कार्यालय से लेकर रैली स्थल तक तैयारियों का जायजा लेते रहे। वहीं, रविवार के बावजूद भी कचहरी और विकास भवन समेत नगर पालिका परिषद, बिजली, वन आदि प्रमुख दफ्तर खुले रहे। दोपहर बाद डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया, सपा के एमएलसी आनंद भदौरिया, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, राजीव गुप्ता, विधायक विनय तिवारी, विजय पाठक समेत तमाम नेता रैली स्थल पर पहुंचे, जहां मंच और दर्शक दीर्घा को देखा। रैली स्थल के आसपास से अस्थाई दुकानों और खोखों को हटवा दिया गया है, जिससे रास्ते चौड़े नजर आने लगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 9.30 बजे: हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ से चलेंगे
10.00 बजे: पुलिस लाइंस स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे 
10.10 बजे: एलआरपी चौराहा के पास लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर फोरलेन का शिलान्यास
10.25 बजे: एलआरपी चौराहे से प्रस्थान
10.30 बजे: रैली स्थल राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर आगमन
11.30 बजे तक: मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनसभा करेंगे।
11.35 बजे: हैैलीपेड के लिए प्रस्थान
11.40 बजे: लखनऊ रवाना होंगे
 
डीएम और सीडीओ ने कराया रिहर्सल 
मुख्यमंत्री के आगमन से कुछ घंटे पूर्व डीएम आकाशदीप और सीडीओ अमित सिंह बंसल ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए रिहर्सल कराया, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान एसपी अखिलेश चौरसिया, सपा नेता आनंद सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पौने दो घंटे में 8.72 अरब के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को करीब पौने दो घंटे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान वह आठ अरब 72 करोड़ 85 लाख 43 हजार की लागत वाली 153 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री 2263 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में समाजवादी पेंशन, ई-रिक्शा वितरण, लोहिया ग्रामीण आवास, मजदूरों को साइकिल, छात्राओं को साइकिल, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, ट्राई साइकिल वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed