फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   He stabbed her twice in the neck and injured her hand when she tried to escape

Lakhimpur Kheri News: चाकू से गले पर किए दो वार, बचने का किया प्रयास तो हाथ भी किया जख्मी

Sat, 08 Nov 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
He stabbed her twice in the neck and injured her hand when she tried to escape
मृतक रंजीत की फाइल फोटो। 
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में बृहस्पतिवार रात हुए रंजीत हत्याकांड में आरोपी ने छोटे चाकू का प्रयोग किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे में गले पर दो अलग-अलग जगहों पर चाकू मारे। इसके बाद रंजीत छटपटाते हुए गिर गया। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने हाथ पर भी चाकू मार दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निर्मल नगर में धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ियापुर निवासी रंजीत कुमार (25) पुत्र प्रताप कुमार अपने रिश्ते में भाई लगने वाले अभय भास्कर के घर आया था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, दोनों कपड़े की खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकले थे। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कमरे में बैठकर शराब पी। शाम करीब सात बजे घर में ही किसी बात पर रंजीत और अभय के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सेब काटने वाले छोटे चाकू से रंजीत के गले पर वार कर दिया। पहला चाकू लगते ही रंजीत रंक्तरंजित हो गया। खुद को वह बचा पाता, इससे पहले ही आरोपी ने दूसरा वार भी गले पर किया। इससे वह गिर गया और खुद को बचाने का प्रयास करने लगा तो आरोपी ने तीसरा वार रंजीत के हाथ पर भी कर दिया। इससे उसका हाथ कट गया।

रंजीत की हत्या करने के बाद आरोपी गाड़ी लेकर भागने वाला ही थी कि पुलिस ने हत्थे चढ़ गया। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मृतक रंजीत की फाइल फोटो। 

मृतक रंजीत की फाइल फोटो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed