फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hasnapur prime minister caught in illegal recovery, report will be filed

अवैध वसूली में फंसे हसनापुर प्रधानपति, दर्ज होगी रिपोर्ट

Sun, 21 Mar 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hasnapur prime minister caught in illegal recovery, report will be filed
लखीमपुर खीरी। विकास खंड बेहजम की ग्राम पंचायत हसनापुर में बीडीओ की जांच में प्रधानपति द्वारा लाभार्थियों से हजारों रुपये वसूली की पुष्टि हुई है। बीडीओ के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विकास खंड बेहजम की ग्राम पंचायत हसनापुर निवासी रामनाथ पुत्र अशर्फीलाल ने ग्राम प्रधान सुशीला देवी के पति सुशील कुमार पर प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहे आवास के लाभार्थियों से 15 से 25 हजार रुपये प्रति आवास पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच छह मार्च को गांव जाकर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने की थी। ग्राम पंचायत अधिकारी जमालुद्दीन ने बताया कि खंड विकास अधिकारी ने रामनाथ, पिंकू, निर्मला, जाकिर सहित 13 लाभार्थियों के आवासों की जांच की तो किसी से 15 तो किसी से 25 हजार रुपये प्रधानपति सुशील कुमार द्वारा अवैध रूप से वसूले जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

बीडीओ ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। शनिवार को सदर कोतवाली पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी जमालुद्दीन ने आरोपी प्रधानपति सुशील कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा इस तरह की कोई तहरीर तो आई है, लेकिन अभी मैंने उसे देखा नहीं है। देखने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed