फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Harvest distributed compensation checks

बांटे गए फसल मुआवजे के चेक

Tue, 21 Apr 2015 08:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Apr 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Harvest distributed compensation checks
जिले के लखीमपुर, पलिया, धौरहरा और मितौली तहसीलों में किसानों को फसल मुआवजे के चेक वितरित किए गए। लखीमपुर तहसील के पीड़ित किसानों को ब्लाक सभागार में चेक वितरित किए गए। चेकों का वितरण सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा के प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने किया । इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के श्रीनगर और खंबारखेड़ा के 684 पीड़ित किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजे की चेक दीं। ब्लाक सभागार में मंगलवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और बीडीओ रचना गुप्ता ने खंबारखेड़ा क्षेत्र के 247 और श्रीनगर क्षेत्र के 437 पीड़ित किसानों को मुआवजे की चेक साैंपी। हालांकि अब भी करीब 150 पीड़ित किसान शेष हैं। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूनतम 1500 से लेकर अधिकतम एक हेक्टेयर तक के नुकसान की चेक दी गई है।
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को एसडीएम नागेंद्र सिंह ने फसल मुआवजे के 35 किसानो को चेक सौंपे। उन्हाेंने बताया कि चेक वितरण शिविर 23 अप्रैल तक चलेगा और पूरे शिविर में भूपनगर के दो, कृष्णानगर कॉलोनी के 25, गुलरा के 26, बेला के 38, गदनियां के 13, महंगापुर के तीन, बमनगर के एक, लोहरावीरान के तीन किसानों को 15-15 सौ रुपये के मुआवजे के  चेक वितरित किए जाने हैं। यह राशि करीब 1.61 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। एसडीएम मितौली ने तहसील दिवस के मौके पर तहसील के 714 किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। यह राशि 3429114 रुपये है। मितौली ब्लाक के 29 गांवों के 276 किसानों को 1160840 रुपये, बेहजम ब्लाक के 10 गांवों के 98 किसानों को 498828 रुपये तथा पसगवां ब्लाक के 13 गांवों के 340 किसानों को कुल 3429114 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। मितौली तहसील में एसडीएम शादाब असलम और तहसीलदार जगदीश सिंह की देख रेख में 22 अप्रैल तक चेक वितरित किए जाएंगे।

धौरहरा। ब्लाक रमियाबेंहड में आपदा राहत चेक वितरण का कैंप लगाया गया। इसमें कफारा के 867 लाभार्थियों को और रामनगर बगहा के 167 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed