फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haritalika Teej: Worshiped Goddess Parvati and Lord Shiva by keeping a fast of life

हरितालिका तीज: निर्जला उपवास रखकर माता पार्वती और भगवान शिव का किया पूजन

Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej: Worshiped Goddess Parvati and Lord Shiva by keeping a fast of life
गोला के शिव मंदिर में हरतालिका पूजन करती महिलाएं। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को भाद्रपद की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज विधि विधान से मनाई गई। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कहा जाता है कि हरतालिका व्रत एक तपस्या की तरह है। विधान है कि महिलाएं निर्जला उपवास रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा रात के तीनों पहर करती हैं। जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक शिव मंदिर में भी शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रोशननगर। महिलाओं ने उपवास रखकर उमा महेश्वर ( शिव पार्वती) का निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
धनगढ़ी(नेपाल)। लॉकडाउन के चलते हरतालिका तीज पर्व पर नेपाल के धनगढ़ी सहित कैलाली जिले में महिलाओं ने सुबह मंदिरों में न जाकर अपने अपने घरों में ही भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा अर्चना की। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ आज से ऋषि पंचमी तक निर्जला व्रत रखा। उधर, युवतियों ने भी अच्छे पति की कामना को लेकर व्रत रखा। बता दें कि नेपाल में हरतालिका तीज पर्व महिलाओं का सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed