{"_id":"624356b087b564001f665da6","slug":"hardware-being-taken-to-nepal-caught-by-ssb-lakhimpur-news-bly479740545","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ले जाया जा रहा हार्डवेयर एसएसबी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल ले जाया जा रहा हार्डवेयर एसएसबी ने पकड़ा
विज्ञापन
गौरीफंटा। गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने सोमवार देर रात प्रेस लिखी कार के जरिए भारत से हार्डवेयर का सामान नेपाल ले जाते दो युवकों को हिरासत में लिया है। बरामद माल और कार सीजकर एसएसबी ने युवकों को पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी समवाय बी कंपनी के निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात साढ़े दस बजे एसएसबी की गश्ती टीम ने पिलर संख्या 753 के पास नाका लगाया था। इस दौरान डोके बाजार से कार के जरिए कुछ सामान ले जाते दो युवकों को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से करीब एक लाख रुपये का हार्डवेयर का सामान बरामद हुआ।
चौकी लाकर दोनों युवकों से पूछताछ की गई। एसएसबी ने कार समेत माल सीजकर युवकों को पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी ने बताया कि इन दिनों बार्डर पर कई फर्जी प्रेस लिखे वाहनों से तस्करी की जा रही है। संवाद