फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Har Har Mahadev Gunje by acclamation Pagoda

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Mon, 24 Aug 2015 08:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Aug 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev Gunje by acclamation Pagoda
सावन माह के अंतिम सोमवार को जिले भर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं। केसरिया परिधान में सजे कांवड़ियों से सड़कें भरी रहीं। हर तरफ हर हर महादेव और बम भोले का जयघोष गूंजता रहा। मंदिरों के अलावा कई सार्वजनिक स्थलों पर भंडारे हुए जिनमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लिलौटीनाथ मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर पर दिन भर मेला लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर के कपाट सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में ही खोल दिए गए थे। भोर से मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने श्रद्धा के साथ गंगाजल, दूध, शहद चंदन से शिव का अभिषेक किया और बेलपत्र, फूल, अक्षत, फल मिष्ठान, भांग धतूरा आदि अर्पित किया। यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन मेला लगा रहा जहां बच्चों ने खरीदारी की। शाम को प्राचीन शिवलिंग का बर्फ से भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर को फूलों की लड़ियों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात में यहां भगवान भोले शंकर का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। रात भर भक्त भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

प्राचीन लिलौटीनाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ रही। दर्शनार्थियों ने कतारबद्ध होकर पूजन अर्चन किया। पूरे दिन यहां मेला लगा रहा। बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। यहां सुबह से ही भंडारों की धूम रही। शहर के जंगलीनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर समेत शहर के सभी शिव मंदिर, ओयल का मेढक मंदिर, मोहम्मदी का टेढ़ेनाथ शिवमंदिर और कफारा का प्राचीन लीलानाथ शिवमंदिर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा स्थित बांकेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भक्तों ने जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा, समी, दूध चढ़ाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
निघासन। सावन के आखिरी सोमवार को कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान नंदीश्वर बाबा पर सम्राट हॉस्पिटल के डॉक्टरों व आबकरी विभाग में आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा, ओमप्रकाश रकेहटी में पूर्व प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। राहगीरों को पूड़ी हलुआ आदि का प्रसाद ग्रहण कराया। लखाही स्थित जंगली बाबा, गजियापुर स्थित औघड़ बाबा पर काफी भीड़ रही।
बेहजम। कस्बे के पौराणिक गौरी शंकर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कई भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। संदीप गुप्ता ने विशाल भंडारे का आयोजन किया इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बेलरायां। भक्तों ने मंदिरों में शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में शिव भक्तों की खासी भीड़ बनी रही है। कस्बे में वनविभाग के शिवमंदिर, चीनी मिल के शिवमंदिर, क्लेशहरण, श्रीभृत्यहरिनाथ सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।


लिलौटीनाथ मंदिर में उचक्के ने शिक्षामित्र की चेन पार की
लखीमपुर खीरी। बाजूडीह परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र गीता सिंह की सोने की चेन किसी उचक्के ने उस समय पार कर दी जब वह लिलौटीनाथ मंदिर में पूजा के लिए कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं। चेन पार होने का अहसास होने पर उनके होश उड़ गए। सोने की चेन करीब एक तोला वजनी थी। गीता सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed