फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haitenshn truck stuck in line wire, broken strut

हाइटेंशन लाइन के तार में फंसा ट्रक, खंभा टूटा

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली होती तो हो जाता बड़ा हादसा
विज्ञापन

गन्ना पेराई सत्र चालू हो जाने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक जानलेवा बने हुए है। मुर्गहा सेंटर से गन्ना भरकर आ रहा ओवरलोड ट्रक बिजली के तार में फंस गया, जिससे खंभा टूटकर एक घर पर गिर गया। गनीमत रही कि घर के बाहर सफाई कर रहे सुदर्शन बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने ड्राइवर को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

मुर्गहा सेंटर से ओवरलोड गन्ना भरकर एक ट्रक पलियाकलां चीनी मिल जा रहा था। गांव छेदुई पतिया निवासी शारदाप्रसाद के मकान के पास लगे बिजली के तार में गन्ना फंस गए,  जिससे 11 हजार लाइन की तार टूटकर गिर गयी। बिजली खंभा भी टूटकर शारदा प्रसाद के घर पर गिर गया। घर के बाहर काम कर रहे सुदर्शन खंभे की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली सप्लाई नहीं थी। यदि सप्लाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बतादें कि निघासन क्षेत्र में बेलरायां और पलियाकलां स्थित चीनी मिल के कई गन्ना क्रय क्रेंद्र हैं। इन सेंटरों से ओवरलोड गन्ना भरकर पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ढोया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed