फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gypsy for tourists now Sencchyuri Kishanpur

अब किशनपुर सेंक्च्युरी में सैलानियों के लिए जिप्सी

Mon, 23 Mar 2015 07:05 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Mon, 23 Mar 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
Gypsy for tourists now Sencchyuri Kishanpur
 किशनपुर सेंक्च्युरी में भी अब सैलानी अपनी गाड़ी से जंगल में भ्रमण नहीं कर सकेंगे। अब यहां पर्यटकों को जंगल और वन्यजीवों का दीदार कराने को दुधवा नेशनल पार्क की ओर से जिप्सी उपलब्ध रहेगी। इनका किराया पर्यटकों को भरना होगा। दुधवा नेशनल पार्क में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के बाद अब किशनपुर सेंक्च्युरी में भी सैलानियों के लिए अपने वाहनों से जंगल भ्रमण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास में खलल को कम करने के लिए किया गया है। रेंजर वीसी तिवारी ने बताया कि किशनपुर सेंक्च्युरी के कटैया प्रवेशद्वार पर पांच टैक्सी पर्यटकों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगी। इसके एक चक्कर के लिए सैलानियों को 1200 सौ रुपया अदा करने होंगे। इसके अलावा व्यवसायिक कैमरा इस्तेमाल करने के लिए प्रति भ्रमण पांच हजार रुपया अदा करना होगा। पर्यटकों के लिए किशनपुर सेंक्च्युरी को और अधिक आकर्षक एवं सुविधा संपन्न बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि दुधवा नेशनल की तरह किशनपुर सेंक्च्युरी में बड़ी संख्या में बारहसिंघा, चीतल, पाढ़ा, काकड़ आदि पाए जाते है। इनके अलावा बाघ, तेंदुआ, भालू भी यहां देखने को मिल जाते हैं। सर्दियों के मौसम में झादीताल में बड़ी संख्या में रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी भी आते है इसलिए पर्यटकों का आकर्षण किशनपुर सेंक्च्युरी की तरफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed