फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gyanpur made ??Gita Amazon in the village love

ज्ञानपुर की गीता बनी वीरांगना, गांव में खुशी

Tue, 31 Mar 2015 12:25 AM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur made ??Gita Amazon in the village love
ज्ञानपुर की गीता इन दिनों चर्चा में हैं। रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से नवाजी गईं गीता यहां की असली वीरांगना हैं। गांव के बच्चे और महिलाएं इन्हें अचार वाली दीदी के नाम से पुकारते हैं। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के जरिए मुकाम हासिल करने वाली गीता मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की मुखिया हैं। करीब बारह महिलाएं इसमें सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन

गीता को पुरस्कार मिलने की खबर मात्र से ही पूरा गांव झूम उठा। गीता अभी घर भले ही न पहुंची हों पर गांव में खुशी का माहौल है। समूह से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। गांव की पतली गली और छप्पर वाले अपने घर में तैयार अचार, जैम और मुरब्बा जैसे उत्पादों की देश-प्रदेश में खुशबू बिखेरने वाली पांच बच्चों की मां गीता समूह की महिलाओं को भी उतना ही श्रेय देती हैं।
विज्ञापन

वर्षों से स्वयं सहायता समूह की हैं मुखिया
करीब पंद्रह वर्ष से वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह के सदस्यों ने बैंक से कर्ज लेकर भैंस पालन शुरू किया था। डेयरी से आमदनी भी हुई इससे बैंक का कर्जा अदा हुआ। समूह की सदस्य रामदेवी ने बताया कि गीता दी ने इसके बाद कुछ अलग करने की ठानी। अचार, मुरब्बा बनाने की हमें ट्रेनिंग दी। सभी ने मिलकर हाथ बंटाया और आज उसका फल सब के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र वधू भी बंटाती है हाथ
मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रामदेवी, माया देवी, सुनीता, रामप्यारी, राधाश्री जैसी कई महिलाओं के परिश्रम और लगन की बदौलत आज गांव का नाम रोशन हुआ है। सदस्यों की माने तो गीता की पुत्रवधू मंजू देवी की मेहनत भी रंग लाई है। वह घर की देखभाल के साथ अपनी सास का भी हाथ बंटाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed