{"_id":"6925ea07ed901362d10ea3c1","slug":"guru-tegh-bahadur-sahib-remembered-on-martyrdom-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-162004-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहीदी दिवस पर याद किए गए गुरु तेग बहादुर साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहीदी दिवस पर याद किए गए गुरु तेग बहादुर साहिब
Tue, 25 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे में लंगर खाते श्रद्धालु। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंजाबी कॉलोनी में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शताब्दी शहीदी पर्व को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ हुई, इसके उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जालंधर से आए प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे भाई संतोख सिंह और बरेली से पहुंचे कथा वाचक भाई हरप्रीत सिंह ने कीर्तन और कथा के माध्यम से गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन, साहस और मानवता हेतु किए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में ब्रेनोब्रैन संस्था द्वारा बच्चों के लिए गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
इस पावन अवसर पर संगत ने कीर्तन, कथा और भजन श्रवण कर गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन में प्रबंधक कमेटी के सदस्य रंजीत सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह विक्की जुनेजा, जितेन्द्र सिंह छाबड़ा, हरपाल सिंह खुराना, गुरमीत सिंह गुलाटी, मनदीप सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह जुनेजा, गुरनाम सिंह, बलदेव सिंह, सिमरनजीत सिंह व विक्रमजीत सिंह राना सहित अनेक सेवादारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।