लखीमपुर खीरी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुद्वारा कमेटी व सिख संगठन के पदाधिकारियों ने एक बैठक की, जिसमें में सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार पाल सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष महताब सिंह भिंडर ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम सहित सभी कोरोना योद्धाओं का आभार जताया।
प्रदेश अध्ययक्ष पाल सिंह ने कहा कि जिले के अफसरों, डॉक्टरों, नर्सेज, सफाईकर्मियों के प्रयास से जनपद कोरोना मुक्त हुआ है। ग्रीन जोन की श्रेणी में शामिल हुआ है। सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महताब सिंह भिंडर ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदारी से अपने क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाने का प्रयास करें। सरकार के निर्देशों का पालन करें। बैठक में ज्ञानी दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, करनैल सिंह, इंद्रपाल सिंह राणा, कुलवंत सिंह खैरा, गुरुदेव सिंह आदि रहे।