फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Group anthem singing talent show

समूह गान में दिखाई गायन प्रतिभा

Thu, 20 Aug 2015 06:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Group anthem singing talent show
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में चल रहे संस्कृति  सप्ताह का रंगारंग समापन राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस मौके पर संस्कृत गीत, लोकगीत गायन प्रतियोगिताएं हुईं। संयोजक दिनेश गुप्ता और प्रभारी प्रवीण प्रकाश बरनवाल के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी इतेंद्र वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समूहगान प्रतियोगिता में अजमानी पब्लिक स्कूल की कात्यायनी मिश्रा, प्रांजलि राना, ऐश फातिमा, निशित, अखिलेश, काव्या राजवानी, स्वास्तिक मिश्रा और श्रयसी सिंह की टीम विजेता रही। इसी प्रकार अजमानी इंटरनेशनल की मयूरी दीक्षित, ऐशप्रीत कौर, प्रेरणा शुक्ला, राधिका सेठ, पलक गुप्ता, अनुष्का तिवारी, हर्ष श्रीवास्तव और प्रथम शुक्ला की टीम उपविजेता रही। इनके अलावा सिटी मांटेसरी स्कूल, पाल इंटरनेशनल स्कूल, चिल्ड्रेंस एकेडमी और आर्यकन्या इंटर कॉलेज की टीमों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. एके मिश्रा और प्रियोतिमा मिश्रा रहे।
विज्ञापन

सरंक्षिका नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। समन्वय समिति की अध्यक्ष रूपम तिवारी ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुनीता शुक्ला, सचिव प्रसून टंडन, सप्ताह प्रभारी कृष्ण मोहन मेहरोत्रा, श्रीपाल जैन और सप्ताह संयोजक जीएन तिवारी ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संध्या बरनवाल, शिप्रा श्रीवास्तव, नमिता बरनवाल, राजकुमार सक्सेना, दिलीप गुप्ता, विकास धमेजा, मनीष बरनवाल, पलक धमेजा, इला, बबिता बरनवाल, ज्ञान प्रकाश बरनवाल, राजेश बरनवाल, शिव कुमार, प्रतिमा रस्तोगी, प्रतीक बरनवाल, श्वेता टंडन, सुरेंद्र सिंह, ओंकारनाथ, सविता चोपड़ा, नमिता श्रीवास्तव और राजकिशोर पांडेय प्रहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed