फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ground report from flood-affected village of Lakhimpur Kheri

ग्राउंड रिपोर्ट : 'तीन दिन भूखे रहे, जब खाना मिला तो आंसू निकल आए'; बाढ़ पीड़ितों ने बताया दर्द

Sun, 14 Jul 2024 12:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 12:37 PM IST
सार

गोविंद नगर लखीमपुर खीरी जिले की सीमा का अंतिम गांव है। जिला मुख्यालय से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में आठ जुलाई को बाढ़ आई थी। अब बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। 

विज्ञापन
Ground report from flood-affected village of Lakhimpur Kheri
बाढ़ प्रभावित गांव से ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में बाढ़ से 200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। थाना संपूर्णानगर इलाके में सबसे ज्यादा गोविंद नगर गांव बाढ़ से प्रभावित हुआ है। यह जिले की सीमा का अंतिम गांव भी है। जिला मुख्यालय से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में आठ जुलाई को बाढ़ आई थी। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां के हालात काफी खराब हो गए थी। छह दिन बाढ़ का पानी उतरा तो बर्बादी का मंजर दिखाई दिया। गांव को जाने वाली सड़क टूट गई। सैकड़ों बीघा फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। कई लोगों के अब रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

गोविंद नगर की बुजुर्ग राजकुमारी ने बताया कि उनके घर में बाढ़ का पानी भर गया था। सारा सामान डूब गया। बनाने खाने की सुधिवा नहीं थी। तीन दिन तक खाना नहीं खाया। भूखे रहकर दिन काटे। जब खाना मिला तो आंखें भर आईं। गुड्डू यादव ने बताया कि पहली बार ऐसी बाढ़ आई। पूरे गांव में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। उनकी धान की फसल बर्बाद हो गई। गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। गांव में तीन घर हैं, हर घर में बाढ़ का पानी भर गया था। गांव प्रधान के पति देवराम मौर्य ने बताया कि स्टीमर मंगा रखा था। कई लोगों को स्टीमर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed