फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   groom brother murdered in wedding ceremony rituals not performed in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात: शादी में दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या, दुल्हन के तीन रिश्तेदार नामजद

Fri, 21 Feb 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बृहस्पतिवार रात शादी के दौरान दूल्हे के भाई की हत्या कर दी गई। मामले में दुल्हन के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
groom brother murdered in wedding ceremony rituals not performed in Lakhimpur kheri
मृृतक आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार रात जयमाल के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में दुल्हन के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

घटना शहर की बेहजम रोड पर स्थित हरिकरन मैरिज लॉन की है। यहां सीतापुर के थाना तंबौर अंतर्गत गांव चांदीभानपुर निवासी कृष्णकांत वर्मा के बेटे जितेंद्र वर्मा की बरात आई थी। लड़की पक्ष भी सीतापुर के बिसवां कस्बे का था। देर रात करीब एक बजे जब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दूल्हा जितेंद्र वर्मा के छोटे भाई आशीष वर्मा (24) से दुल्हन साधना के चचेरे भाई सुमित और दो अन्य रिश्तेदारों का विवाद होने लगा। 

ये भी पढ़ें- UP Police Bharti: गर्भवती अभ्यर्थी ने तय समय से पहले ही पूरी की पुलिस भर्ती की दौड़, रश्मि ने पेश की नजीर

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन के नहीं हुए फेरे 
विवाद करने वाले तीनों युवक आशीष को जान से मार देने की धमकी देकर वहां से चले गए, लेकिन वह कुछ देर बाद ही वापस आए और तमंचे से आशीष को गोली मार दी। गोली चलते ही बरात में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन गंभीर घायल आशीष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद तीनों आरोपी युवक फरार हो गए। वारदात के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी नहीं पड़ पाए।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना में मृतक आशीष वर्मा के पिता कृष्णकांत ने दुल्हन के चचेरे भाई सुमित के अलावा दो रिश्तेदारों शिवम व अविनाश के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed