फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gram sachiv is the mirror of progress in villages

गांवों के विकास की धुरी है ग्राम सचिव: डीएम

Tue, 09 Jan 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Gram sachiv is the mirror of progress in villages
DM
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्धारित आवासों के निर्माण का लक्ष्य 31 जनवरी 2018 तक पूरा कराने के लिए कार्यशाला हुई, जिसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी) गंावों के विकास की धुरी हैं। डीएम ने जनता दर्शन में मिल रहीं शिकायतों का हवाला देते हुए योजना में भ्रष्टाचार रोकने को लाभार्थियों की सूची का गांव में वॉल पेटिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने आवास के साथ ही शौचालय बनाने को भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यशाला के माध्यम से योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने आवास लक्ष्य 40919 के सापेक्ष अब तक प्रगति की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत वार लाभार्थियों को जारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त के बारे जानकारी मांगी। इसमें कई ग्रामों में दूसरी और तीसरी किस्त जारी करने की गति धीमी मिली, जिस पर सीडीओ ने एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सुधार न करने वाले ग्राम सचिवों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जिक्र किया। सरकार की गाइड लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 40857 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 37822 लाभार्थियों को दूसरी और 5050 लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी की जा सकी है। 31 जनवरी तक सभी लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी करने पर जोर देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत चटौरा और दतेली कलां में की गई गड़बड़ियों का हवाला देते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। पीडी ने कहा कि आवास मद में 1.20 लाख, शौचालय बनाने के लिए 12 हजार और मनरेगा से मजदूरी के 15750 रुपये लाभार्थी को मिलने हैं, जिससे आवास के साथ ही रसोई आसानी से बनाया जा सकता है। दो शिफ्टों में समस्त ब्लॉकों के कर्मचारियों/अधिकारियों की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में डीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह समेत समस्त बीडीओ, ग्राम सचिव और पटल सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed