फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   gram panchayat

डीएम ने प्रधान का खाता किया सीज, नोटिस जारी

Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat
लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालपुर में शौचालय निर्माण में धांधली होने का मामला सामने आया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 542 शौचालयों के निर्माण की धनराशि 65. 04 लाख रुपये के गबन के मामले में प्रधान रमाकांत के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

निघासन की ग्राम पंचायत लालपुर मजरा चंदनपुरवा, गौड़ीपुराव, मझलीपुराव में 1304 शौचालय बनने थे, जिसमें 762 शौचालय पूर्ण मिले और 542 आधे अधूरे मिले। डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीएम ने प्रधान को मार्च में नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा था, लेकिन प्रधान ने डेढ़ माह बाद भी उसका जवाब नहीं दिया। इस पर डीएम ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया है। प्रधान को बर्खास्त करने के लिए अंतिम जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed