फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GPs from budgets to allow DD

ग्राम पंचायतों को बजट के लिए डीडी से मिली अनुमति

Mon, 22 Feb 2016 07:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 22 Feb 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
काफी जद्दोजहद के बाद ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। दरअसल डीडी पंचरायतीराज ने राज्य वित्त एवं 14वें वित्त आयोग का बजट ग्राम पंचायतों को जारी करने की अनुमति दे दी है। लगातार कई चुनाव होने के कारण ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया पिछले पांच महीनों से लगभग थम गया था। लेकिन अब ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त में 9.34 करोड़ और 14वें वित्त आयोग में 39 करोड़ रुपये जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। डीडी के बाद डीएम की अनुमति मिलते ही धनराशि ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिसीमन से पहले जिले में 995 ग्राम पंचायतें थीं, लेकिन अब इनकी संख्या 1167 हो गई है। राज्य वित्त आयोग की पहली किस्त 995 ग्राम पंचायतों में ही भेजी गई थी, लेकिन अब राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग की धनराशि सभी ग्राम पंचायतों में भेजी जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत की आबादी को आधार बनाया गया है। ग्राम पंचायत की कुल आबादी के लिए भेजी गई धनराशि में 20 प्रतिशत एससीएसटी के लिए प्रावधान किया गया है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2015 का आखिरी समय चल रहा है और ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग से पहली किश्त ही जारी की गई है। मार्च माह के पहले तक पंचायतीराज विभाग को तीन किश्तें जारी करनी हैं। ऐसे में दिक्कत यह है कि अगर अधिकारियों ने विकास कार्यों के लिए बजट जारी करने में तनिक भी देरी की तो इसका विकास कार्यों पर बुरा असर पड़ेगा और नई गठित ग्राम पंचायतों की ओर पहली बैठक में दिए गए प्रस्तावों पर विकास कार्य कराना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

--
14वें वित्त से क्षेत्र पंचायत को नहीं मिलेगा बजट
अधिकारियों के मुताबिक इस बार 14वें वित्त से क्षेत्र पंचायत को बजट जारी नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार की गाइड लाइन में इस पर मनाही है। सिर्फ राज्य वित्त आयोग से ही क्षेत्र पंचायत को 1.86 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed