{"_id":"587cedfd4f1c1b665fefeaa9","slug":"gps-carts-officers-will-be-on-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस लोकेशन पर रहेंगी अफसरों की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस लोकेशन पर रहेंगी अफसरों की गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
GPS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 गाड़ियों में लगाया गया जीपीएस सिस्टम
फ्लाइंग स्क्वायड की 24 टीमें करेंगी वाहनों की चेकिंग
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए 24 उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्कवायड) दस्ते बनाए गए हैं, जो जीपीएस लोकेशन पर रहेंगे। निर्वाचन आयोग के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय इन गाड़ियों की लोकेशन पर नजर रखेगा। इससें ड्यूटी में लगी गाड़ियां भी इधर-उधर नहीं जा सकेंगी।
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने और वाहनों की चेकिंग के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन फ्लाइंग स्कावयड गठित किए गए हैं। प्रत्येक फ्लाइंग स्कवायड में एक अधिकारी को बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जिनके निर्देशन में एक एसआई और दो सिपाही ड्यूटी पर रहेंगे। तीनों पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। आठों विधानसभा में 24 टीमों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने इन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने के आदेश दिए हैं, जिसे लगाने का जिम्मा गाजियाबाद की कंपनी को मिला है। एआरटीओ (प्रवर्तन) पीके सिंह ने बताया कि सभी 24 गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। एनआईसी में कंट्रोल रूम के जरिए सभी गाड़ियों की लोकेशन की मैपिंग की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूरभाष से लोकेशन ट्रेस की जा सकती है। इससे ड्यूटी में लगाई गई गाड़ियां निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण करेंगी।