फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   governor in Dudhva palia

राज्यपाल पहुंची दुधवा, सलूकापुर क्षेत्र का किया भ्रमण

Mon, 03 Feb 2020 07:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
governor in Dudhva palia
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को अपने परिवार वालों के साथ पलिया की हवाई पट्टी पर उतरीं। जहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला दुधवा नेशनल पार्क पहुंचा। यहां उन्होंने विश्राम के बाद शाम की शिफ्ट में दुधवा नेशनल पार्क के जंगल का आनंद लिया और वह सलूकापुर क्षेत्र से गैंडा देखने पहुंचीं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले की पुलिस के साथ ही डीएम और एसपी भी लगे रहे। वहीं हवाई पट्टी पर गार्ड आफ ऑनर देकर राज्यपाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने पहुंचीं। एक चार्टर्ड विमान और एक हेलीकॉप्टर दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर दुधवा से पहले मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा। यहां पर राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल काफिले के साथ चार बजे दुधवा पहुंचीं। यहां डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम उनके साथ रहे। दुधवा में विश्राम के बाद पार्क प्रशासन की तरफ से जिप्सियां जो पहले से ही तैयार थीं उनको वीआईपी रेस्ट हाउस के सामने लगवाया गया। यहां से चार बजकर 21 मिनट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उनके परिवार के साथ एफडी संजय पाठक और सीओ पलिया राकेश कुमार नायक पहली जिप्सी से दुधवा पार्क के अंदर प्रवेश हुए। बाकी चार जिप्सियों पर अन्य मेहमानों के साथ ही स्थानीय अधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल हवाई पट्टी से लेकर दुधवा नेशनल पार्क के गेट और पर्यटन परिसर में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed